ensure Government accountability for arson attacks : Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आगजनी से हुई जनहानि के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करे सरकार : पायलट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 7:14 PM (IST)
आगजनी से हुई जनहानि के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करे सरकार : पायलट
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बीकानेर के सोनगिरी का कुआं स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई आगजनी में मारे गए 5 लोगों व 25 से ज्यादा घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पायलट ने बयान जारी कर कहा कि बीकानेर के व्यस्ततम इलाके में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में भारी जनहानि से साबित हो गया है कि स्थानीय प्रशासन ने पटाखा फैक्ट्री के अवैध संचालन पर आंखें मूंद रखी थी। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं भीषण हादसा होने पर दमकल भी समय पर नहीं पहुंची और जो पहुंचीं उनमें भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं था। इस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उन्होंने कहा कि भारी आबादी में फैक्ट्री होने से एंबुलेंस को पहुंचने में भी काफी देरी हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासनिक कार्रवाई की लचरता सामने आई है। पायलट ने कहा कि अवैध कारखाने के संचालन से लेकर आगजनी की घटना को समय रहते काबू में नहीं कर पाने की हर स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए तथा सरकार को मृतकों के परिजनों व घायलों को उचित आर्थिक व चिकित्सकीय सहायता अविलंब उपलब्ध करानी चाहिए। पायलट ने कहा कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर आबादी क्षेत्रों में संचालित ऐसे कारखानों को बंद किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति नहीं हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement