engineering Students will see the technical quality of water structures in villages said Higher and Technical Education Minister Kiran Maheshwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांवों में जाकर जल संरचनाओं की गुणवत्ता देखेंगे इंजीनियरिंग छात्र : किरण माहेश्वरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 9:31 PM (IST)
गांवों में जाकर जल संरचनाओं की गुणवत्ता देखेंगे इंजीनियरिंग छात्र : किरण माहेश्वरी
जयपुर। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि गांवों में जल संग्रहण के लिए निर्मित संरचनाओं का राज्य के तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी अवलोकन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे उनका जल संरक्षण के लिए भावनात्मक जुड़ा़व होगा। माहेश्वरी ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। 10 दिन का विशेष भ्रमण उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं पोलिटेक्निकल संस्थाओं में अध्ययनरत सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थी 10 दिन के विशेष ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों और पंचायत समितियों में निर्मित मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की जल संरचनाओं की तकनीकी गुणवत्ता को देखेंगे।
माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण कार्यों में गांवों एवं पंचायत समितियों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में जल संरक्षण गतिविविधियाें से विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.पी. कौशिक तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

[# यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement