Engineering innovations seen in project expo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रोजेक्ट एक्सपो में दिखे इंजिनियरिंग इनोवेशन

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 मार्च 2024 8:25 PM (IST)
प्रोजेक्ट एक्सपो में दिखे इंजिनियरिंग इनोवेशन
-एसकेआईटी में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट एक्सपो-2024, शहर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों छात्रों ने प्रस्तुत किया तीन दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के आईई (आई) छात्र चैप्टर की ओर से नेशनल लेवल पर “प्रोजेक्ट एक्सपो - 2024“ का आयोजन गुरूवार को किया गया। आयोजन में शहर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने तीन दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।इसमें हार्डवेयर, आईटी बेस्ड, एआई समेत विभिन्न सेगमेंट्स से उम्दा प्रोजेक्टस स्टूडेंट्स ने एग्जीबिट किए। इस दौरान एटेंडेंस मॉनिटरिंग सिस्टम, फेस रिकगनाइजेशन एंड एंसरिग, ट्रेक क्रेकिंग डिटेक्शन, लॉ कॉस्ट होम ऑटोमेशन सिस्टम समेत अन्य कई बेहतर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। एक्सपो कॉर्डिनेटर डॉ. सरफराज नवाज ने बताया कि स्टूडेंट्स ने एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में उम्दा प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए हैं, जिनकी एक्सपर्ट्स ने तारीफ की है। ईई विभाग के सहायक प्रोफेसर जिनेन्द्र राहुल और जितेन्द्र सिंह ने स्टूडेंट्स कॉर्डिनेशन किया। कार्यक्रम में मख्य अतिथि के रूप में डीएसटी जयपुर के एसि. डायरेक्टर डॉ. विजय सक्सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेकेएलयू यूनिवर्सिटी के प्रो. पुष्पेन्द्र सिंह ने आयोजन में शिरकत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement