Enforcement Directorate Karti Chidambaram seized property worth Rs 54 crores-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय ने की कार्ति चिदंबरम की 54 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 12:55 PM (IST)
प्रवर्तन निदेशालय ने की कार्ति चिदंबरम की 54 करोड़ की सम्पत्ति जब्त
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत और विदेशों में मौजूद 54 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें उनके बैंक अकाउंट भी शामिल हैं। आपको बताते दें कि अभी पिछले दिनों एयरसेल-मैक्सिम केस में पी चिदंबरम और कार्ति को फौरी तौर पर राहत मिली गई थी, जब उन्हें गिरफ्तारी से दिया गया अंतरिम संरक्षण एक नवंबर तक बढ़ाया दिया गया है। कीर्ति ने इस सम्बंध में ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि यह केवल हेडलाइन बनाने के लिए दिया गया है। कार्ति ने दावा किया है कि कानून के सामने यह आदेश ठहर नहीं सकेगा। उन्होंने बताया कि उचित लीगल फोरम के आगे उठाने की बात कही है। ईडी ने दिल्ली के जोरबाग, ऊटी और कोडिकना के बंगले, ब्रिटेन का आवास और बार्सिलोना की प्रॉपर्टी जब्त होना बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement