Encroachment on pasture land, complained to the district collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चरागाह भूमि पर अतिक्रमण, जिला कलेक्टर से शिकायत

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 6:42 PM (IST)
चरागाह भूमि पर अतिक्रमण, जिला कलेक्टर से शिकायत
प्रतापगढ़। जिले के निकटवर्ती गांव सेमरड़ा में प्रशासन की उदासीनता के चलते चरागाह भूमि पर अतिक्रमियों ने अवैध निर्माण कर लिया है। अवैध निर्माण और कब्जा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलेक्टर चंद्रशेखर मुथा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अतिक्रमियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है। गांव के जगदीश चंद्र ने बताया कि कई वर्षों से यह भूमि चरागाह के लिए है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी एवं कार्रवाई नहीं करने से यहां अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में ग्राम पंचायत पर 18 साल पूर्व चरागाह भूमि पर अवैध पट्टे जारी करने का भी आरोप लगाया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement