मुठभेड़ स्थल से कुछ दूरी पर सुरक्षा बलों के साथ झड़प में गुरुवार को एक
स्थानीय प्रदर्शनकारी युवक की भी मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से
जख्मी हो गया। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए अनंतनाग और कुलगाम में सभी
मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
पहले ऐसी सूचना थी कि पुलिस ने
छिपे हुए आतंकवादियों वाले जिस घर को निशाना बनाया है, उनमें राज्य का
अतिवांछित लश्कर कमांडर अबु दुजाना भी शामिल था। स्थानीय नागरिकों ने
हालांकि कहा कि वह भाग गया है। लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने न तो इसकी
पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है कि बुधवार रात से एक घर में छिपे
आतंकवादियों में दुजाना शामिल था या नहीं।
-> खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे