Encounter with holed up terrorists start again in south Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर: मुठभेड खत्म, 2 शव बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 5:48 PM (IST)
कश्मीर: मुठभेड खत्म, 2 शव बरामद
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा में बुधवार रात आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ शुक्रवार सुबह खत्म हो गई। इस दौरान दो शव बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उस घर को विस्फोटकों से नष्ट कर दिया, जिसमें आतंकवाददी छिपे हुए थे। यहां गोलीबारी करीब 40 घंटे तक चली। अधिकारी के मुताबिक, इस घर को आतंकवादी बंकर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी रुक गई है। दो शवों को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हसनपुरा गांव में पांच अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया। मलबे के नीचे से शव और दो एके-47 राइफल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को दावा किया था कि इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच शुक्रवार सुबह उस वक्त एक बार फिर गोलीबारी शुरू हो गई थी, जब सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। आतंकवादियों के मारे जाने के बाद गुरुवार शाम को स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई, जो शुक्रवार को भी जारी रही।
-> खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement