Encounter between police and miscreant, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 01 नवम्बर 2023 5:29 PM (IST)
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड में एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। उसके कब्जे से 1 तंमचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, एक लूटी हुई चेन, एक स्कूटी बरामद हुई है। इस बदमाश पर लूट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। मिली जानकारी के मुताबिक ट्राइडेंट गोल चक्कर से सेक्टर 3 भट्टे की तरफ चेकिंग के दौरान बिसरख थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आनंद को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement