Empiricism of 19 will bring BJP Rule ! Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

19 का टोटका भाजपा को दिलाएगा राज!

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 2:16 PM (IST)
19 का टोटका भाजपा को दिलाएगा राज!
हुआ भी ऐसा पीएमओ ने एक दिन बाद पीएम की रैली को हरी झण्डी दे दी। जिससे पार्टी पदाधिकारी आत्मविश्वास से लबरेज हो गये। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने बताया कि 19 तारीख पार्टी के लिए लकी है। एक बार फिर इसी तारीख से मोदी जी यूपी के परिवर्तन का आगाज करने जा रहें है। पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार का कहना है कि पार्टी यूपी में जमीनी स्तर पर पूरी तरह से मजबूत है। रही बात 19 तारीख की तो यह तारीख पार्टी के लिए ऐतिहासिक व सौभाग्यशाली है। इस दिन पीएम की रैली होने से विजय का आत्मविश्वास और बढ़ जाना स्वाभाविक है। कुर्सी में छिपे राज तिथि के साथ पार्टी पदाधिकारी तीन साल पहले विजय शंखनाद रैली में नरेन्द्र मोदी जिस कुर्सी पर बैठे थे उसे भी शौभाग्यशाली मानते है। जिसके चलते उस कुर्सी को कार्यालय में सीसे के जार में रख दिया गया था। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी का कहना है कि इस कुर्सी को जब बनवाया गया था तो ग्रह नक्षत्र पार्टी के अनुरूप थे। इसीलिए इसी कुर्सी पर मोदी जी फिर बैठेगें और हमें विश्वास है कि यूपी की जनता पार्टी पर एक बार फिर विश्वास करेगी और प्रदेश को लूटने वालों को सत्ता से बेदखल कर देगी।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement