Emphasis on accelerating development works in the district and quick resolution of public problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले में विकास कार्यों में तेजी लाने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

khaskhabar.com: सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 4:23 PM (IST)
जिले में विकास कार्यों में तेजी लाने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
जिला कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। बैठक में आमजन की शिकायतों और लंबित परिवादों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखें और पोर्टल पर नियमित रूप से रिपोर्ट अपडेट करें।
बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान

कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करने और बिजली विभाग को सड़क किनारे लगे खंभों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
स्वास्थ्य और यातायात सुधार को प्राथमिकता
चिकित्सा विभाग को आयुष्मान भारत योजना के तहत ई-केवाईसी कार्य तेजी से पूरा करने और अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
समन्वय से होगा सुचारू प्रशासन – कलेक्टर

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशासनिक सुशासन को मजबूत करने के लिए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।
इस बैठक में पीडब्ल्यूडी, जलदाय, चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement