मोगा। शहर पुलिस ने एक निजी होटल में छापेमारी करते हुए रंगरेलियां मनाते पांच महिलाओं सहित ग्यारह लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दशहरा मैदान के पास रुप मिलन में अवैध जिस्म फरोशी का धंधा चलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी फिरोजपुर के मनसूर देवा निवासी सुखराज मोहम्मद की तलाश में लगी है।