electricity bill payment every month proces will be implemented in all three discoms said Discoms President Shrimat Pandey-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीनों डिस्कॉम में लागू होगी हर महीने बिजली बिल देने की व्यवस्था:पांडे

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अप्रैल 2018 1:16 PM (IST)
तीनों डिस्कॉम में लागू होगी हर महीने बिजली बिल देने की व्यवस्था:पांडे
अजमेर। प्रदेश के तीनों डिस्कॉम अजमेर, जयपुर और जोधपुर में हर महीने बिल देने की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। यह बात तीनों डिस्कॉम्स के अध्यक्ष श्रीमत पांडे ने कही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए कुछ मेहनत की जरूरत है। मगर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। डिस्कॉम्स के अध्यक्ष श्रीमत पांडे समीक्षा मीटिंग लेने के लिए बुधवार को अजमेर आए हुए थे। पांडे ने कहा कि अधीक्षण अभियंता आईटी से प्रत्येक माह बिलिंग करने के बारे में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है। उपभोक्ताओं को प्रति माह बिल देने की व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ की जाए। जिससे उपभोक्ता को एक माह की रीडिंग के अनुसार ही बिल भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर बिजली से रोशन हो इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत के जो ढाणियां व एपीएल एवं बीपीएल परिवार जिनके घर बिजली लाइन से अधिक दूरी पर है उन्हें सौभाग्य योजना के अन्तर्गत बिजली कनेक्शन देकर लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत महज 500 रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। केंद्र सरकार की यह योजना अब लागू होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement