Electric current took life of labour -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करंट लगने से मजदूर की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 4:57 PM (IST)
करंट लगने से मजदूर की मौत
नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर जिले में एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय युवक शुगर मिल में काम कर रहा था जब उसके साथ ये हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर के सालिचौका की नर्मदा शुगर मिल में एक बेंच में पानी भर गया था। मिल में काम करने वाले मुकेश विश्वकर्मा, नईम खान और ब्रजेश मिलकर पानी को बाहर निकाल रहे थे। इस दौरान अचानक बेंच में करंट आ गया। करंट लगने से तीनों युवक बेहोश हो गए। युवकों के गिरते ही आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, जब कोई असर नहीं पड़ा तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नईम खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि सहावन गांव निवासी मुकेश विश्वकर्मा और ब्रजेश का इलाज गाडरवारा अस्पताल में अभी भी जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नईम के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसे रिपोर्ट आने पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement