Advertisement
ईवीएम से चुनाव बंद हो : अबु आजमी

सपा नेता ने कहा, “राहुल गांधी जाति और समुदायों के बीच भेदभाव पैदा करने का काम करने वाले लोगों के खिलाफ बोल रहे हैं। ऐसे में हमें उनका समर्थन करने में कोई हर्ज नहीं है।
“जिन लोगों ने संविधान और देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, या अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का अपमान किया, उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”
इससे पहले 6 दिसंबर को अबु आजमी ने संभल हिंसा के संबंध में आईएएनएस से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, “वहां (बांग्लादेश) की हिंसा और यहां (संभल) की हिंसा में एक जैसा 'डीएनए' है।"
अबू आजमी ने कहा था, ''मैं समझता हूं कि उनका डीएनए वही है जो बांग्लादेश में हो रही हिंसा के साथ जुड़ा हुआ है। यहां हिंसा मुसलमानों की तरफ से नहीं हो रही है, बल्कि ये लोग खुद हिंसा फैला रहे हैं। वे हर मस्जिद के नीचे मंदिर निकाल रहे हैं, मुसलमानों के घर तोड़ रहे हैं। अगर यह सही है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो फिर इन दोनों का डीएनए एक ही है।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


