Elections of Mali Youth Service Institute completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माली युवा सेवा संस्थान के चुनाव सम्पन्न

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2023 10:02 PM (IST)
माली युवा सेवा संस्थान के चुनाव सम्पन्न
-पुषालाल माली अध्यक्ष निर्वाचित भीलवाड़ा। माली युवा सेवा संस्थान के चुनाव आरसी व्यास स्थित समाज के निर्णाधीन छात्रावास परिसर में सम्पन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर पुषालाल माली 118 मतों से विजय घोषित हुए। वहीं सचिव पद पर राजेश पारेता 59 मतों से तथा कोषाध्यक्ष पद पर गौरी शंकर माली को 112 मतों से विजयी घोषित किया गया। चुनाव समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल माली ने बताया कि चुनाव में कुल 488 मतदाताओं में से 468 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी एएओ तोताराम माली,सहायक चुनाव अधिकारी गोपाल लाल रागस्या, गोपाल महावर,दिनेश जजावरा,भेरूलाल माली ने शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली,पूर्व पार्षद औंकार माली सहित कई उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement