election candidates will give every calculation in badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव प्रत्याशियों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 7:56 PM (IST)
चुनाव प्रत्याशियों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब
बदायूं। चुनाव प्रचार, रैली, सभाओं, वाहन, भोजन आदि सहित प्रत्येक चुनाव खर्च पर व्यय प्रेक्षकों की कड़ी नज़र है। सभी प्रत्याशियों को खर्च की गई पाई-पाई का हिसाब देना होगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए लगाए गए सहायक व्यय प्रेक्षक वीडियो अवलोकन, उड़न दस्ता तथा स्थैतिक टीम से समन्वय स्थापित कर चुनाव खर्चां का ब्योरा प्राप्त कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक एम. मुरली मोहन ने शनिवार को नलकूप विभाग के गेस्ट हाउस में सभी सहायक व्यय प्रेक्षकों तथा मुख्य कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा प्रवीण कुमार त्रिपाठी के साथ बैठक कर चुनाव व्यय के सम्बंध में गहन समीक्षा की। व्यय प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि प्रति दिन चुनाव खर्चां के सम्बंध में उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट पहुँचकर सभी नामांकन कक्षों में चल रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया और सम्बंधित आरओ को निर्देश दिए कि सभी प्रत्याशियों को व्यय रजिस्टर उपलब्ध कराया जाए। चुनाव खर्च के लिए नया बैंक खाता ही मान्य होगा। आयोग के निर्देशानुसार संचालित कॉल सेंटर/ कन्ट्रोल रूम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, शिकायत प्रकोष्ठ तथा वीडियो अवलोकन प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि निर्धारित दरों के अनुसार प्रत्येक खर्च को चुनाव व्यय में शामिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो आदि में कोई भी विज्ञापन/पेड न्यूज़ समिति की अनुमति के बिना प्रसारित नहीं किया जाएगा। पिं्रन्ट मीडिया में प्रत्याशी के आदेश के बिना कोई भी विज्ञापन प्रकाशित किया जाना दण्डनीय होगा। व्यय प्रेक्षक ने फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्स एप आदि सोशल मीडिया पर भी किए जाने वाले प्रचार प्रसार पर विशेष नज़र रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिन्टिंग प्रेस में बिना प्रिन्ट लाइन के कोई चुनाव प्रचार सामग्री मुद्रित की जाती है, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रिन्टिंग प्रेस स्वामी मुद्रित चुनाव सामग्री की एक प्रति निर्वाचन कार्यालय में अवश्य उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक के लाइजिंग अफसर संजय शर्मा, एमसीएमसी के सदस्य/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक कुमार यादव सहित अन्य सम्बंधी अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन, 25 पर्चें बिके
बदायूं में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन भी किसी का भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ लेकिन भाजपा, बसपा तथा कांग्रेस (आई) के प्रत्याशियों सहित 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
नामांकन के दूसरे दिन 112 बिसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए बसपा से मेजर कैलाश सागर, भारतीय सुभाष सेना से चमपति, संयुक्त समाजवादी दल से हरि प्रकाश ने नामांकन पत्र खरीदा। 113 सहसवान विधानसभा के लिए बसपा से अरशद अली, निर्दलीय साजिदा ख़ान एवं देश पाल ने नामांकन पत्र खरीदा। 114 बिल्सी विधानसभा के लिए बसपा से मसर्रत अली उर्फ बिट्टन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से चश्मपाल एवं निर्दलीय फकीर चन्द, चन्द्रभान सिंह, नुज़हत परवीन, राजेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। 115 बदायूँ विधानसभा के लिए भारतीय कल्याण पार्टी से सचिन पाठक एवं निर्दलीय हरेन्द्र सिंह यादव ने नामांकन पर्चा खरीदा। 116 शेखूपुर विधानसभा के लिए भाजपा से धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांग्रेस (आई) से अकलीन, भारतीय सुभाष सेना से राजेन्द्र तथा निर्दलीय अशरफ हुसैन ने नामांकन पत्र खरीदा तथा 117 दातागंज विधानसभा के लिए बसपा से सिनोद शाक्य एवं सुनीता शाक्य तथा भारतीय सुभाष सेना से राजवीर शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा। बता दें कि बिसौली विधानसभा से मेजर कैलाश सागर ने अपने नामांकन पत्र के अलावा तीन अतिरिक्त नामांकन पत्र खरीदे, वहीं दूसरी ओर इसी विधानसभा से संयुक्त समाजवादी दल के हरि प्रकाश ने स्वयं के अलावा एक अतिरिक्त नामांकन पत्र भी खरीदा है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement