ब्रह्मपुरीपावर हाउस के पीछे माउंट रोड स्थित प्राचीन नहर के गणेश जी मंदिर
में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर
प्रवक्ता युवाचार्य पं. मानव शर्मा बताया कि मंदिर महंत पं. जय शर्मा के
सान्निध्य में सुबह गणेश जी महाराज को नवीन पोशाक धारण करा कर फूलों से
श्रृंगार किया गया। शाम को गणेश जी को अन्नकूट का भोग लगाकर आरती की गई।
इसके बाद भक्तों को दोना प्रसादी वितरित की। शाम आरती के बाद भजन संध्या
में जानेमाने भजन गायक भजनों की प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर