Efforts will be made for development of Parbatsar tourist destinations: Tourism Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यटन स्थलों के विकास के लिए होगा प्रयास: पर्यटन मंत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 21 जनवरी 2019 4:35 PM (IST)
पर्यटन स्थलों के विकास के लिए होगा प्रयास: पर्यटन मंत्री
जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र परबतसर में पर्यटन स्थलों के विकास के प्रस्ताव प्राप्त होने पर उचित परीक्षण कराकर उनके विकास का प्रयास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री सदन में प्रश्नकाल के दौरान इस सम्बन्ध में विधायको की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक रामनिवास गावड़िया के मूल प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में विधानसभा क्षेत्र परबतसर में पर्यटन के विकास से सम्बन्धित कोई कार्य नहीं कराए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के कुछ स्थल पर्यटन की दृष्टि से उपयोगी हैं। उन्होने कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र के राना बाई का मंदिर व अन्य पर्यटन क्षेत्रों के विकास का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है लेकिन बजट उपलब्धता और प्राथमिकता चिन्हित कर प्रकरण में उचित निर्णय किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement