Advertisement
शिक्षा को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, सभी विभागों के बजट में 5 फीसदी कटौती होगी

चैनल के साथ विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने पानी के बाँट पर अपने स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि पंजाब के पास दूसरे सूबों को देने के लिए पूरा पानी नहीं है और उन्होंने भूमिगत पानी के स्तर की नाजुक स्थिति का भी जि़क्र किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पानी के गिर रहे स्तर और सूबे में फ़सलीय चक्कर को अहम मसले बताते हुए कहा कि बहुत से इलाकों में पानी का स्तर नीचे चले जाने के कारण पंजाब इस समय पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने पिछले कार्यकाल के समय सूखे की स्थिति के दौरान राजस्थान को दिए पानी का जि़क्र करते हुए कहा कि उस समय से लेकर अब तक हालात में बहुत बड़ी तबदीली आई है और ग्लेशियर पिघलने से पंजाब के पानी का संकट बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे पंजाब और हरियाणा के बीच साधनों की बाँट 60:40 के अनुपात से हुई परन्तु यमुना नदी का सारा पानी हरियाणा को चला गया जिसको ब्यास-रावी-सतलुज के 40 प्रतिशत पानी सहित शारदा लिंक से अतिरिक्त पानी भी चला गया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब पानी की बाँट के मसले का फ़ैसला हो गया, फिर ही सतलुज -यमुना लिंक नहर के निर्माण का मामला हल हो सकता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मसले का शांतिशील हल निकालने की उम्मीद ज़ाहिर की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


