ED records Jacqueline Fernandez statement in the case registered against fraudster Sukesh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जालसाज सुकेश के खिलाफ दर्ज मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज किया

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अगस्त 2021 10:16 PM (IST)
जालसाज सुकेश के खिलाफ दर्ज मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज किया
नई दिल्ली । वित्तीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज किया। जैकलीन ने जालसाज (कॉनमैन) सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराया। वह पांच घंटे से अधिक समय तक प्रवर्तन निदेशालय के नई दिल्ली कार्यालय में रहीं, लेकिन एजेंसी ने इस बात से इनकार किया कि उसने उनसे पूछताछ की है। बेंगलुरू के मूल निवासी 27 वर्षीय चंद्रशेखर पर 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। एक शानदार जीवन शैली के लिए, उसने बेंगलुरू और चेन्नई में लोगों से कई करोड़ रुपये ठगे हैं। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
ईडी ने 23 अगस्त को उसका आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारों को जब्त किया था।
उस पर तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये का रंगदारी का रैकेट चलाने का भी आरोप है।
उस पर राजनेताओं के करीबी होने के भी आरोप हैं। उस पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने अपना काम करवाने का वादा करके 100 से अधिक लोगों को ठगा है। वह जबरन वसूली के पैसे से रॉल्स रॉयस सहित महंगी कारें खरीदता था।
तमिलनाडु में चंद्रशेखर आमतौर पर बीकन वाली कार में यात्रा करता था और दावा करता था कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का पुत्र है। उसने आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई. एस. आर. रेड्डी का भतीजा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा का सचिव बनकर कई लोगों को ठगा है।
केरल में कोच्चि से संबंधित एक मामले में, सुकेश ने इमैनुएल सिल्क्स को एक प्रचार कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लाने का वादा किया था। उसने उनसे 20 लाख रुपये भी लिए थे। हालांकि, वह कोट्टायम में शोरूम के उद्घाटन के लिए तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर आया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement