ED raids Shiv Sena minister Anil Parab house and office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवसेना के मंत्री अनिल परब के घर और कार्यालय पर ईडी का छापा

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 मई 2022 1:52 PM (IST)
शिवसेना के मंत्री अनिल परब के घर और कार्यालय पर ईडी का छापा
मुंबई। सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को एक और करारा झटका देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री अनिल डी. परब और उनके सहयोगियों के घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की। ईडी की टीमें परब के सरकारी बंगले समेत मुंबई, रत्नागिरी, पुणे में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पहुंचीं और तलाशी ली। ईडी ने अनिल परब के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया हुआ है जिसके तहत उनके कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई। परब 'महा विकास अघाड़ी' सरकार के दूसरे ऐसे मंत्री है जो केंद्रीय जांच एजेंसियों के जांच के घेरे में आए हैं।
इससे पहले फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ भी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। वह इस समय जेल में है।
ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान कथित तौर पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement