ED first raid in Jaipur in the new year, raid at IAS officer house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कथित खान घोटाले के मामले में झारखंड कैडर के आईएएस के जयपुर स्थित घर पर सर्च करने पहुंची ईडी

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2024 8:24 PM (IST)
कथित खान घोटाले के मामले में झारखंड कैडर के आईएएस के जयपुर स्थित घर पर सर्च करने पहुंची ईडी
जयपुर। झारखंड में 1000 करोड़ रुपए के कथित खनन घोटाले की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जयपुर में छापेमारी कर रही है। झारखंड में साहिबगंज के उपायुक्त (डिविजन कमिश्नर) रामनिवास यादव के ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई करने के लिए ईडी की टीम जयपुर आई है। राजस्थान के मूल निवासी रामनिवास यादव झारखंड कैडर के आईएएस हैं जो जयपुर के पास हिंगोनिया गांव के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह उनके घर ईडी के कुछ अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। एक साल पहले भी हुई थी पूछताछ एक हजार करोड़ रुपए के अवैध खनन घोटाले में 23 जनवरी 2023 को ईडी के दफ्तर में बुलाकर उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। इसके बाद 6 फरवरी को फिर से ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। खनन घोटाले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा ने जेल में रहने के दौरान रामनिवास यादव से कई बार बात की थी।
पहले पूजा सिंघल, अब रामनिवास यादव पर शिकंजा
आईएएस रामनिवास यादव से पहले झारखंड में सीनियर आईएएस पूजा सिंघल पर भी ईडी ने शिकंजे में लिया था। देहरादून की रहने वाली पूजा सिंघल 21 साल की उम्र में ही आईएएस बन गई थी। करीब दो साल पहले उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग और मनरेगा घोटाले में आया था। ईडी ने उनके ठिकानों पर छापे मारी की। बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया। अब रामनिवास यादव ईडी के निशाने पर हैं।
अवैध खनन केस में ED का एक्शन : सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार के आवास पर छापेमारी, जानिए मामला

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement