Earthquake tremors felt in many districts of Rajasthan including Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 10:01 AM (IST)
जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
सुबह 9:04 पर हिली धरती, 10 सेकंड तक लोग महसूस करते रहे कंपन जयपुर | राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार सुबह अचानक धरती हिलने लगी। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं समेत कई इलाकों में सुबह 9:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, हालांकि अब तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। झटके लगभग 10 सेकंड तक महसूस किए गए, विशेषकर बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग इस कंपन को लेकर ज्यादा सचेत दिखे।
जयपुर-सीकर-झुंझुनूं में हिला जनजीवन
जयपुर: शहर के कई इलाकों में जैसे मालवीय नगर, मानसरोवर, वैशाली नगर और सी-स्कीम में लोगों ने झटके महसूस किए। एक स्थानीय निवासी रितु शर्मा ने बताया, “हम नाश्ते की तैयारी कर रहे थे तभी बर्तन हिलने लगे, पहले तो कुछ समझ नहीं आया, फिर देखा पंखा भी झूल रहा था। तुरंत बाहर निकल गए।”
सीकर और झुंझुनूं: इन जिलों में भी कंपन महसूस किया गया, खासकर स्कूल और ऑफिस परिसरों में हलचल मच गई। कुछ स्थानों पर बच्चों को एहतियातन मैदान में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement