earthquake in rajasthan, people panic, no loss news-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर सहित कई जिलों में भूकंप, जान-माल के नुकसान का समाचार नहीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 1:26 PM (IST)
जयपुर सहित कई जिलों में भूकंप, जान-माल के नुकसान का समाचार नहीं
जयपुर। राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार तडक़े करीब 4:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 30 सेकंड तक आए, जिसके कारण लोग सडक़ों पर उतर आए। राजस्थान के कई जिलों में तडक़े करीब 4:28 से 4:40 बजे के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता विक्टर स्केल पर करीब 4.4 बताई गई है। भूकंप का केन्द्र अलवर के पास हरियाणा के बावल में बताया गया है। फिलहाल राज्य के जिलों में जहां-जहां झटके महसूस किए गए हैं, उनमें किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ जगह मामूली नुकसान बताया जा रहा है। यह भूकंप, जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं समेत कई जिलों में आया है। भूकंप के झटके के साथ ही अलवर, सीकर, जयपुर, सीकर के नीमका थाना क्षेत्र में लोग सडक़ों पर आ गए। अलवर से राहुल खंडेलवाल, सीकर से नरेश लवानियां व झुुंझुनूं से राजीव पचौरी ने बताया कि झटके इतने तेज महसूस किए गए कि खिडक़ी व दरवाजे बजने लगे। अलमारियों के कांच से भी आवाजें आने लगी। क्यों आता है भूकंप यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement