khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 10:08 AM (IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कम
तीव्रता के भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या
किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। शाम को गुजरात के जूनागढ़, पोरबंदर और कच्छ में भूकंप के झटकेमहसूस किए गए। तीव्रता 3.8
थी।
रामपुर प्रमंडल के मजिस्ट्रेट निशांत
ठाकुर ने बताया कि 15 छोटे झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद एहतियात के
तौर पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के
अनुसार, शिमला जिले में रामपुर के अतिरिक्त कुल्ली जिले के अनी व निर्मंद
इलाकों में भूकंप का प्रभाव सर्वाधिक देखा जा रहा है।