E mitra Society Meeting concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई मित्र सोसायटी की बैठक संपन्न

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 8:48 PM (IST)
ई मित्र सोसायटी की बैठक संपन्न
अजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर अबु सूफियान चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ई मित्र सोसायटी की बैठक हुई। बैठक में चौहान ने ई मित्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली समस्त सेवाओं की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित राशि से अधिक वसूलने वाले ई मित्र केन्द्रों के विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग के उप पंजीयक भंवर लाल जनागल, डीओआईटी के प्रोग्रामर गिरीश नैन सहित कई ई मित्र संचालक भी मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement