khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 07:55 AM (IST)
जोधपुर। जिले के बोरुन्दा क्षेत्र में चूना पत्थर की अधिकता के चलते बिना लाइसेंस के चूना पत्थर की खानों से पत्थर निकालने के काम में आने वाली विस्फोटक सामग्री अवैध रूप से रखना व बेचना बोरुन्दा क्षेत्र में लोगों के लिए रोजगार का जरिया बन गया है। इसी के चलते पुलिस ने पातावतों की ढाणी हरियाढ़ाणा में एक बाड़े में दबिश दी। यहां चूना पत्थर निकालने में काम आने वाली विस्फोटक सामग्री करीब साढ़े आठ क्विंंटल मय आठ गट्टे डिटोनेटिंग फ्यूज वायर करीब तीन हजार मीटर लम्बा बरामद किया। महेन्द्रसिंह पातावत ने यह सामग्री उसकी होना बताया है। लाइसेंस या अनुमति प्रमाण पत्र नहीं बताने पर उसे भी पुलिस थाने ले आई। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला