During the inspection of e-Mitra kiosks, irregularities were found in the services.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई-मित्र कियोस्कों के निरीक्षण के दौरान सेवाओं में अनियमितता पाए जाने पर चार कियोस्क धारकों पर पेनल्टी

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2025 6:58 PM (IST)
ई-मित्र कियोस्कों के निरीक्षण के दौरान सेवाओं में अनियमितता पाए जाने पर चार कियोस्क धारकों पर पेनल्टी
भीलवाड़ा। जिले में आमजन को योजनाओं का लाभ और ई-मित्र कियोस्कों पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की टीम ने गुरूवार को ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक पवन नानकानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले के चार ई-मित्र कियोस्क धारकों के यहां सेवाओं की दर सूची और को-ब्रांडेड बैनर नही पाए गए। नियमानुसार इन कियोस्क धारकों पर पेनल्टी लगाकर कार्यवाही की गयी। इस दौरान अधिकारियों ने कियोस्क संचालकों को सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को राज्य सरकार की सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान एसीपी (उपनिदेशक) आबिद हुसैन अंसारी और सूचना सहायक निरंजन खोईवाल भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement