नोट नहीं बदल पाने के तनाव में गई जान, कुछ दिन में है बेटी की शादी
khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 11:41 AM (IST)
रोहतक। पुराने नोट नहीं बदल पाने के तनाव ने शनिवार को रोहतक में एक व्यक्ति की जान ले ली। जानकारी के अनुसार शहर के अप्रोच रोड निवासी 52 वर्षीय मनोज की बेटी की शादी 23 नवंबर को होनी थी। घर में काफी कैश होने के कारण मनोज पिछले कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहा था। लेकिन बहुत कम रकम बदलने के कारण वह बेहद तनाव में था। मनोज की पत्नी के अनुसार शादी के लिए जो इंतजाम किए थे उनमें से अधिकतर लोगों ने पुराने नोट लेने से मना कर दिया। इसी तनाव में शुक्रवार देर रात्रि को उसने सीने में तेज दर्ज की शिकायत की। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओरयह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम