Dubai bus accident: Indian consulate process paperwork completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुबई दुर्घटना में मारे गए भारतीयों के शव स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2019 1:09 PM (IST)
दुबई दुर्घटना में मारे गए भारतीयों के शव स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी
दुबई। दुबई में गुरुवार को हुए भयावह बस हादसे का शिकार बने भारतीयों के शवों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया कि एयर इंडिया की उड़ान में अंतिम तीन शवों को भेजे जाने के साथ 11 भारतीयों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी हुई। विमान रविवार को दुबई से तडक़े 3.39 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ। इस बीच, सबसे कम उम्र की पीडि़ता 22 वर्षीय रोशनी मूलचंदानी के परिवार ने शनिवार शाम को जेबेल अली क्रेमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया। मस्कट-दुबई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरने वाले 17 लोगों में से 12 की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में हुई थी। बस में 31 यात्री सवार थे। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने शनिवार सुबह गल्फ न्यूज को बताया था कि भारतीयों के शवों को एयर इंडिया द्वारा उन मामलों में स्वदेश निशुल्क भेजा जाएगा, जहां नियोक्ता खर्च वहन नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement