Advertisement
DU Examination : दिल्ली से बाहर हैं 50 फीसदी छात्र, परीक्षाएं आयोजित होती है तो वंचित रह जाएंगे

दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि परीक्षाएं कराने से पहले छात्रों का फीडबैक लिया जाना चाहिए। परीक्षा की तारीखों का प्रचार प्रसार देशभर के समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी चैनलों के अलावा संचार के माध्यमों में किया जाना चाहिए ताकि दिल्ली से बाहर रह रहे छात्रों को परीक्षा के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।
दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रोफेसर हंसराज ने कहा, कोरोना महामारी के बीच डीयू का ऑनलाइन, ऑफलाइन एग्जाम कराने का फैसला अभी छात्रों के हित में नहीं है। परीक्षा संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले छात्रों का फीडबैक, छात्र संगठनों व छात्रों से उनकी इच्छा जानकर ही विश्वविद्यालय प्रशासन कोई उचित कदम उठाए।
दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दूसरे फेज की परीक्षाएं कराने से पहले छात्रों का सर्वे कराएं कि अभी तक दूसरे राज्यों से आने वाले छात्र ऑफलाइन व ऑनलाइन एग्जाम के लिए कॉलेज आने के लिए तैयार हैं या नहीं। साथ ही यह भी सर्वे कराया जाना चाहिए कि कितने छात्र अभी तक अपने घरों में फंसे हुए हैं।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


