Drunken youths banged students -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे में धुत युवकों ने छात्राओं को मारी टक्कर

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 8:31 PM (IST)
नशे में धुत युवकों ने छात्राओं को मारी टक्कर
नेरचौक (कपिल सेन)। नशे में धुत युवकों ने छात्राओं को बल्ह स्थित उपमंडल कार्यालय के समीप टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार डडौर स्थित एक निजी स्कूल की दो छात्राएं छुट्टी होने पर जब घर की ओर जा रही थी, तो कंसा पुल के पास कार नंबर एचआर 20ई-4962 ने उन्हें पैदल सड़क किनारे टक्कर मार दी। जिस पर तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल छात्राओं को अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया, जहां छात्राएं उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक मुनीष व सन्नी कुंम्मी निवासी नशे में धुत थे। ये युवक छुट्टी होने पर स्कूली छात्राओं को आए दिन छेड़छाड़ कर तंग करते रहते हैं। पुलिस ने तुरंत हरकत में आ युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। उधर थाना प्रभारी संजीव सूद का कहना है कि युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि बल घाटी के कई स्कूलों में छुट्टी होते ही हुड़दंगी युवक कार व बाइक पर सवार होकर स्कूली छात्राओं को आए दिन तंग करते हैंए नशे में धुत बेलगाम युवकों के तंग करने का नतीजा यह है कि आज दो छात्राएं घायल हो गई हैं। स्कूल निदेशक रोशन लाल कपूर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस से कई मर्तबा आग्रह किया जा चुका है कि वह इन बेलगाम युवकों पर शिकंजा कसा जाए।

[@ हिमाचल: 2016 में वीरभद्र मामला, युग हत्याकाण्ड, केएनएच प्रकरण और भारत-पाक मैच ने बटोरी सुर्खियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement