Drug de-addiction awareness workshop organized in B.Ed College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएड कॉलेज में नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2023 6:10 PM (IST)
बीएड कॉलेज में नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला आयोजित
श्रीगंगानगर। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देशानुसार नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला श्रीगंगानगर स्थित महर्षि दयानन्द बीएड कॉलेज में पुलिस थाना कोतवाली की ओर से आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राजकीय नशामुक्ति परामर्श एवं उपचार केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत गोयल ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को अपने शरीर पर नशे का प्रभाव बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे नशे की मात्रा बढ़ानी पड़ती है। नशा बेचने वाले लोग इसी वैज्ञानिक अवधारणा का फायदा उठाकर एक बार अपने संगठित गिरोहों के माध्यम से नौजवानों को मुफ्त में नशा पिलाते है और उसके बाद जब कोई भी नौजवान नशे के चंगुल में फंस जाता है तो फिर वह उनकी कमाई का जरिया बनता चला जाता है। शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि समाजसेवी मुनीश कुमार लड्ढा ने कहा कि आज जो नौजवान बीएड कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के पद पर आने के लिए शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। महर्षि दयानन्द बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार गिरधर और शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता बनवारी लाल शर्मा ने नशा मुक्ति जनजागृति कार्यशाला में सभी वक्ताओं की वैज्ञानिक अवधारणाओं पर दी गई जानकारी को विद्यार्थियों के हित में बताया। कार्यशाला में विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रोफेसर दिनेश कुमार, पूनम शर्मा, रिचा दीवान, डॉ. गुरुचरण सिंह, डा. योगराज गोस्वामी, डॉ. स्नेहा भी उपस्थित रहे। संचालन उप प्राचार्य श्रीमती कंचन चलाना ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement