Drowned in the swimming pool, not act on Laprwahon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत, लापरवाहों पर कार्रवाई नहीं

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 8:43 PM (IST)
स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत, लापरवाहों पर कार्रवाई नहीं
मोहाली। दो माह पहले नाईपर सेक्टर 67 के स्वीमिंग पूल में डूबकर मर गए सुनील बग्गा मौत मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है। सोमवार को मृतक की विधवा सरोज बग्गा,उसकी बेटी,बेटे ने फेज 10 में पत्रकार को बताया कि दो माह बीतने के दौरान पुलिस ने एक बार भी उनको आकर यह नहीं बताया कि केस की स्थिति क्या है। ना ही उनके बेटे के बयान दर्ज किए जो इस घटना का चश्मदीद है। ओला कैब मैनेजर सुनील की बीवी का कहना है कि पति के निधन के बाद उनकी वित्तीय हालत बेहद खराब हो गई है। वह घरेलु महिला है। बेटी को कोचिंग से हटाने और छोटे घर में रहने की उनकी नौबत आ गई है। बकौल सरोज पुलिस ने इस बारे में सिर्फ पूल चलाने वाली कंपनी पर केस दर्ज किया है, जबकि नाईपर प्रबंधन भी इसमें बराबर का जिम्मेवार है, हालांकि खुद संस्थान के चीफ इंजिनियर ने नवंबर 2015 में यह रिपोर्ट दी थी कि पूल ठेकेदार एक भी नियम का पालन नहीं कर रहा है, इसलिए इसे आगे ठेका ना दिया जाए,मगर इसके बावजूद उसे इस साल का काम भी दिया गया। वह इंसाफ के लिए एसएसपी से मिलकर आए है,मगर नाईपर प्रबंधन पर केस दर्ज होने की आशा नज़र नहीं आती है। एसएचओ थाना फेज 11 सुखदेव सिंह ने बताया कि जिन पर यह केस दर्ज है, उनको गिरफतार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मृतक की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट पीएमआर आनी बाकी है। उसके आने के बाद जो कार्यवाही की जानी होगी वह कर दी जाएगी। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement