khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 10:47 AM (IST)
टोंक
में जनता के बीच सवाल उठ रहा है कि तीन दिन के अंतराल में एक बार वह भी
मात्र बीस -पच्चीस मिनट पानी की सप्लाई होने वाले मेहन्दी बाग क्षेत्र से
ही यह अभियान क्यों शुरू किया जा रहा है। अभियान वीआईपी कॉलोनी सिविल
लाइन्स से शुरू क्यों नहीं किया जा रहा, जहां जिला कलक्टर सहित कई अधिकारी
रहते हैं। खास बात यह है कि जलदाय विभाग ने अपनी पानी सप्लाई के कार्यक्रम
में सिविल लाइन को तीन दिन में दो दिन पानी देना शामिल किया है।