drama on ravindra manch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रवींद्र मंच पर तीन लघु नाटकों का मंचन

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 10:54 PM (IST)
रवींद्र मंच पर तीन लघु नाटकों का मंचन
जयपुर। रवींद्र मंच पर अलसाना रंग थिएटर सोसायटी की ओर से तीन लघु नाटक खेले गए। मंच के मिनी थिएटर में लघु नाटक ‘हतक’, रिफ्लेक्शन और ‘हवालात’ का मंचन हुआ। शहादत हसन मंटो द्वारा लिखित लघु नाटक ‘हतक’ शाहरुख खान के निर्देशन में खेला गया। लघु नाटक की कहानी वेश्यावृत्ति में फंसी एक लडक़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। नाटक के माध्यम से कलाकरों ने जयपुर नाट्य प्रेमियों को वेश्यावृत्ति और उसके परिणामों को दिखाने की कोशिश की है। नाटक में दिखाया गया है कि एक स्त्री अपने अपमान की वजह से आत्महत्या कर लेती है। इंसान को कभी गुरूर, घमंड नहीं करना चाहिए। आखिरकार अंत में उसका गुरूर टूटता ही है। नाटक के दौरान कलाकार अपनी मर्यादा को लांघते नजर आए। कलाकारों धड़ल्ले से धूम्रपान करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखे। आगे तस्वीरों में देखें..

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement