Dr Subhash Garg flagged off Dial 112 quick response vehicles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. सुभाष गर्ग ने डायल 112 क्विक रिस्पांस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

khaskhabar.com: सोमवार, 09 अक्टूबर 2023 1:39 PM (IST)
डॉ. सुभाष गर्ग ने डायल 112 क्विक रिस्पांस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराई गई डायल 112 क्विक रिस्पांस छः गडियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। गाडियों को रवाना करने के बाद डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि डायल 112 क्विक रिस्पांस गाडियां प्राप्त होने के बाद पुलिस को अधिक संसाधन मिलने के बाद कानून व्यवस्था बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन गाडियों में जीपीएस लगा हुआ है और शिकायत कर्ता की लोकेशन प्राप्त होने के बाद तुरन्त गडियां मौके पर पहुंच जाएगी। लोकेशन के साथ ही सम्बन्धित थाने को भी सूचना पहुंच जाएगी। जिससे आरोपी अथवा असामाजिक तत्व को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि थाना कोतवाली एवं चिकसाना को भी विधायक निधि से गाडियां उपलब्ध कराई हैं। जिससे पुलिस और अधिक गति से कार्य कर सके। इस मौके के रालोदा के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement