Dr. SK Sindhi becomes Principal of DAV College Karnal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. एसके सिंधी बने डीएवी कॉलेज के प्राचार्य

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 9:03 PM (IST)
डॉ. एसके सिंधी बने डीएवी कॉलेज के प्राचार्य
करनाल। डीएवी कॉलेज में सोमवार को डा. एसके सिंधी ने कॉलेज प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी अध्यापकों ने नए प्राचार्य का स्वागत किया। नवनियुक्त प्राचार्य डा. एसके सिंधी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कॉलेज के स्टाफ के सदस्यों को साथ लेकर चलना रहेगी। इसी के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे और किसी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे। इसके लिए वह समय-समय पर कॉलेज के प्राध्यापकों से बैठक करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर चलने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर ऊंचा होगा, जिससे महाविद्यालय भी उन्नति के पद पर अग्रसर होगा। बता दें कि डा. सिंधी पिछले 34 सालों से डीएवी कॉलेज में इकॉनॉमिक्स और ग्रामीण उद्योगिकीकरण विषय के बतौर प्राध्यापक कार्यरत हैं। इसी के साथ डा. सिंधी कॉलेज की एनसीसी गतिविधियों के संचालन का कार्य भी खुद देखते हैं। इनकी देख रेख में महाविद्यालय के कैडेटस एनसीसी के बड़े पुरूस्कार प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। कार्यभार संभालने के दौरान स्टाफ के सदस्यों ने उन्हे बधाई दी और स्वागत किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement