Advertisement
डॉ राजीव बिंदल ने किया मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ

भारत माता के आंचल की एक चुटकी मिट्टी लेने के साथ-साथ हम पांच प्रकार का संकल्प उस भारत माता के सामने कर रहे हैं:
1. विकसित भारत का संकल्प।
2. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति।
3. हमारी विरासत पर गर्व।
4. एकता और एकजुटता।
5. नागरिकों का कर्तव्य।
ये पांच प्राण मेरे देश को नई दिशा देंगे। विगत 75 सालों में मेरा देश बहुत आगे बढ़ा है परन्तु यह नाकाफी है। हमें देश के प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ाना है। एक हजार साल की गुलामी की मानसिकता को छोड़ते हुए हमारी सांस्कृतिक धरोहर पर विश्वास पैदा करना है। हम सबको एक सूत्र में बंधकर कर्तव्य परायणता के साथ राष्ट्र निर्माण में जुट जाना है। यह राष्ट्र पुरूष नरेन्द्र भाई मोदी जी का आवाहन है।
यदि हम चिंतन करें तो यह पहला अवसर नहीं है जब देश के कोने-कोने से श्रद्धा के रूप में कोई वस्तु लेकर देश की एकता, एकात्मता की दृष्टि से महायज्ञ सम्पन्न न हुए हों। पूर्व के समय में देश में होने वाले महाकुंभ इसी का द्योतक रहे हैं। हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक लाखों लोग महाकुंभ में श्रद्धापूर्वक उज्जैन/कुरूक्षेत्र/हरिद्वार/काशी में एकत्र हुआ करते थे और वहीं से विसर्जित होकर देश के कोने-कोने में राष्ट्रवाद भारतीय संस्कृति का संदेश पहुंचाया करते थे। आज मेरी माटी-मेरा देश, माटी का वंदन रूपी एक महायज्ञ है। देश का प्रत्येक नागरिक इस महायज्ञ का हिस्सा बने, ऐसी देश की अपेक्षा है। इस अभियान के दौरान सभी गांवों में आजादी के सेनानायकों, सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले देशभक्त बलिदानियों के शिलाफलकम लगाए जा रहे हैं। इस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों, सेना के वीर जवानों की शहादत को प्रणाम करते हुए देशभक्ति का भाव जन-जन में जागृत करने का महायज्ञ देशभर में चल रहा है। आज हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के शोघी नामक स्थान पर घर-घर जाकर देशभक्ति की अलख जगाते हुए मिट्टी एकत्र करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
इसको लेकर प्रदेश भाजपा का प्रथम कार्यक्रम शिमला ग्रामीण में आयोजित हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


