Dr. Mamta LIC Winner of the trophy awarded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. ममता एल.आई.सी. की विजेता ट्रॉफी से सम्मानित

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2017 6:23 PM (IST)
डॉ. ममता एल.आई.सी. की विजेता ट्रॉफी से सम्मानित
होशियारपुर । भारतीय जीवन बीमा निगम माल रोड होशियारपुर में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जीवन बीमा के साथ जुड़े मेहनती व ईमानदार एजेंटों को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके डॉ. ममता को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए एल.आई.सी. की विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि डा. ममता अपनी अच्छी सेवाओं की वजह से पिछले आठ वर्षों से लगातार एल.आई.सी. ट्रॉफी प्राप्त करती आ रही है। इस मौके पर डॉ. ममता ने कहा कि एल.आई.सी. द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया है उसे प्राप्त कर उनमें कार्य करने की शक्ति और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर किसी को इस एल.आई.सी. पॉलसी के साथ जुडऩा चाहिए ताकि उनका और उनके परिवार की जिंदगी सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर सुनील कैला, सी.एल.आई.ए. ब्राच मैनेजर कशमीरी लाल, ए.बी.एम. हरदयाल सिंह, विकास अधिकारी सुरिंदर सिंह, अनिल कुंदरा, सुधीर कुमार, महिंदर पाल, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement