Advertisement
डॉ. गर्ग ने तूफान से हुये नुकसान का लिया जायजा

डॉ. गर्ग ने ऑडिटोरियम में फॉल्स सिलिंग गिरने का अवलोकन किया और जिला कलक्टर लोकबंधु को निर्देष दिये कि इस घटना की जांच के लिये कमेटी बनाये। उन्होंने पक्का बाग क्षेत्र में दुकान निर्माण के दौरान तूफान से पटटी गिरे जाने के कारण घायल हुये श्रमिक नेमचन्द सैनी के परिजनों को सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि उसका एसएमएस चिकित्सालय में बेहतर उपचार कराया जायेगा तथा सरकार के नियमों के तहत् सहायता राषि भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने गोपालगढ मौहल्ले सहित शहर के विभिन्न भागों में भी हुये नुकसान का जायजा लिया।
तूफान के कारण विद्युत के पोल टूटने व लाइनें क्षतिग्रस्त होने की जानकारी बीईएसएल के प्रबंधक से ली और शहर में विद्युत व्यवस्था शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देष भी दिये। नुकसान का जायजा लेते समय उनके साथ जिला कलक्टर लोकबंधु , नगर निगम के आयुक्त सुभाष गोयल, उपखण्ड अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार, नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीणा, अधिषाषी अभियन्ता दुर्गा प्रसाद , जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता मनोज पाराषर, प्रधान प्रतिनिधि सतीष सोगरवाल, पार्षद रामेश्वर सैनी, शुभम सैनी, एसडीआरएफ के प्रभारी रामजीलाल आदि थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


