Dr. Garg held public hearing at Ranjit Nagar office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर की जन सुनवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 जनवरी 2025 5:38 PM (IST)
डॉ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर की जन सुनवाई
भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को भरतपुर दौरे के दौरान रणजीत नगर कार्यालय पर जनसुनवाई कर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिये। जनसुनवाई में लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, अतिक्रमण, जलभराव जैसी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर डॉ. गर्ग ने समस्या समाधान का उन्हें भरोसा दिलाकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिये। इस दौरान डॉ. गर्ग ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर राजनैतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। डॉ. गर्ग का समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement