dr br ambedkar death anniversary was on nirvana day wreath Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि निर्वाण दिवस पर दी पुष्पांजलि

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 6:52 PM (IST)
डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि निर्वाण दिवस पर दी पुष्पांजलि
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुन्दर लाल ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने हम सभी देशवासियों को संगठित रहने और शिक्षित बनने का संदेश दिया। उस पर अमल करना चाहिए, तभी हमारा विकास संभव है। सुन्दर लाल ने अम्बेडकर पीठ में विभिन्न तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय संगोष्ठी मेें पेसिफिक विश्वविद्यालय, उदयपुर के उपकुलपति डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक कन्हैयालाल बेरवाल, संगोष्ठी आयोजन सचिव रामस्वरूप मीना, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खौलिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विशिष्ठ शासन सचिव बी.एल.जाटावत, पुलिस उप महानिरीक्षक गुरूचरण राय, सेवानिवृत्त आईएएस बी.एल.नवल और शोधपत्र पढ़ने वाले सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान तमिलनाडु की मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयराम जयललिता को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement