Advertisement
उर्दू गंगा-जमुनी तहजीब और सीधे दिल में उतरने वाली भाषा: डॉ. बी.डी. कल्ला

डॉ. कल्ला ने नेशनल काउंसिल फोर उर्दू लेंग्वेजेज, नई दिल्ली के निदेशक से गुजारिश की कि वे अपनी स्कीमों को राजस्थान में अधिक से अधिक लागू कर यहां के मदरसों को फायदा पहुंचाएं। राजस्थान उर्दू अकादमी इन योजनाओं को आगे ले जाकर पूरे राजस्थान में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजस्थान के नामी-गिरामी लेखकों को भी अधिक संख्या में एनसीपीयूएल की योजनाओं से जोड़कर उनके सृजन को प्रकाशित करने का भी आग्रह किया।
नेशनल काउंसिल फोर प्रोमोशन उर्दू लेंग्वेजेज, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अकील अहमद ने कहा कि उर्दू सूफी-संतों और दिलों को जोड़ने वाली भाषा है, जो पूरे मुल्क में बोली जाती है, यह हमारे मुल्क की तहजीब का आईना है। उन्होंने कहा कि एनसीपीयूएल भारत सरकार की एक स्वायत्तशासी संस्था है, जो निरंतर उर्दू की मकबूलियत और तरक्की के लिए कार्य कर रही है। उर्दू को प्रोत्साहन देने के लिए हम कई योजनाएं चलाते है, जो वेबसाईट पर उपलब्ध है। देश में इस वेबसाईट के माध्यम से उर्दू को सीखने और जानने के लिए भी लोग रूचि दिखा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उर्दू के नामचीन शायर शीन काफ निजाम ने इस आयोजन के लिए राजस्थान उर्दू अकादमी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जबाने कभी मजबबी नहीं होती, वे तहजीब में होती है। उर्दू को मुशायरों ने पहचान दी है। इसके विकास के लिए जरूरी है कि लोग उर्दू को पढ़ें। लोग मुशायरों में शायरी सुनने जाते हैं, मगर शायरों की किताबें नहीं खरीदते, बिना पढ़े जबान पूरी तरह विकसित नहीं हो सकती।
इस अवसर पर राजस्थान वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अब्दुल कयूम ने कहा कि उर्दू को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना जरूरी है। जयपुर जामा मस्जिद कमेटी के सचिव अनवर शाह ने प्रदेश के सभी जिलों में उर्दू भाषा के सेंटर विकसित करने की आवश्यकता जताई। वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद यूसूफ ने उर्दू के विकास की कामना करते हुए कहा कि इसके लिए भाषा के चाहने वालों को भी खुद कोशिश करते हुए आगे आना होगा। राजस्थान उर्दू अकादमी के सचिव मोअज्जम अली ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मदरसों में कार्यरत पैराटीचर्स, उर्दू भाषा के शिक्षक, लेखक, विद्वान और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


