Advertisement
भारत-पाक सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान हमारे लिए चिंता का विषय: मनोज झा

भारत-पाक सीजफायर के बाद देश के नाम पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्ष की आपत्ति पर मनोज झा ने कहा कि किसी विपक्षी दल ने असहमति दर्ज की है, मुझे मालूम नहीं है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने दूध का दूध, पानी का पानी किया। लेकिन, सऊदी में अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि उन्होंने भारत-पाक के बीच मध्यस्ता कराई। ट्रंप के बयान से हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है। जहां तक पाकिस्तान के आतंकी प्रयोगशाला की बात है, तो यह बात पाकिस्तान को भी बता है, हम आतंकी प्रयोगशाल और नागरिकों में अंतर समझते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की ओर से कर्नल सोफिया क़ुरैशी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि इस बयान पर मुझे प्रतिक्रिया देनी पड़ रही है, ये अपने आप में शर्म की बात है। सरहद पार दुश्मनों से हम लड़ेंगे और जीतेंगे। लेकिन, ऐसे लोगों का क्या करें? भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस मामले पर एक्शन लेना चाहिए। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है। यह चिंता की बात है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


