Donald Trump reached Pittsburgh synagogue between protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप विरोध प्रदर्शन के बीच पिट्सबर्ग के उपासनागृह पहुंचे

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 10:15 AM (IST)
डोनाल्ड ट्रंप विरोध प्रदर्शन के बीच पिट्सबर्ग के उपासनागृह पहुंचे
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने पिट्सबर्ग के यहूदी उपासनागृह का दौरा किया, इसी स्थान पर एक श्वेेत हमलावर ने 11 लोगों को गोलियों से भून दिया था। ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों ने उपासनागृह के भीतर और बाहर लगभग 20 मिनट बिताए। इस दौरान उन्होंने रबी की बात भी की और यहूदी परंपरा के अनुरूप सफेद गुलाब का एक फूल और एक छोटा पत्थर मंदिर के बाहर पीड़ितों की याद में रखा। ट्रंप और मेलानिया ने पीड़ितों की याद में उपासनागृह के भीतर मोमबत्तियां भी जलाई लेकिन वे पूरी इमारत को देख नहीं देख पाए क्योंकि गोलीबारी की घटना की वजह से इस जगह की घेराबंदी की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement