Domestic dispute the young man put himself on fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घरेलू झगड़ा: युवक ने खुद को लगाई आग

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 09:34 AM (IST)
घरेलू झगड़ा: युवक ने खुद को लगाई आग
प्रतापगढ़। शहर में बीती रात में एक युवक ने घरेलू झगड़े के चलते युवक ने केरोसिन डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसर सोमवार की रात भरत पिता गौतमलाल मीणा उम्र 30 साल निवासी घासखेड़ा थाना प्रतापगढ़ ने अपने ही ऊपर केरोसिन डाल आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे मौके पर बुरी तरह से झुलस गया । घायल होने के कारण तुरंत 108 पायलेट शेर आलम खान, मेलनर्स देवीलाल मीणा द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉ. नितिन सुथार द्वारा चेक कर बर्न यूनिट वार्ड में सिफ्ट कर मेलनर्स टीम दुर्गाशंकर मीणा, आकाश सालवी, चेतना टेलर, विनोद मीणा द्वारा उपचार जारी है, व घायल का शरीर पूरी तरह से जल जाने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सुचना पाकर एस.आई रतनलाल, कॉनिस्टेबल अरविंद कुमार, ललित कुमार मय जाप्ते के साथ जिला चिकित्सालय पहुंच घटना की जानकारी ली व घायल की हालात गंभीर होने से उदयपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार घरेलू झगड़े के चलते युवक ने केरोसिन डाल खुद को आग के हवाले किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाच कर रही है। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement