Advertisement
उत्पाद की परख देखने, सूंघने या टटोलने से नहीं बल्कि सर्टिफिकेशन से करें: सौरभ तिवारी

इस अवसर पर मुख्यातिथि सिटिजंस अवेयरनेस ग्रुप से चेयरमेन सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि आदमी अपनी जरुरतों के अनुरुप जन्म से मृत्य तक का पूरा सफर ग्राहक के रुप में व्यतीत करता है। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है हर खरीद फरोख्त पर ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति भली भांति अवगत हो। वर्मा ने शहरों के साथ साथ उपभोक्ता जागरुकता अभियान का विस्तार गांवों तक फैलना का भी आहवान किया। उन्होनें कहा यदि मीडियेशन सेंटरों पर ही ग्राहकों की शिकायतों के समाधान दे दिए जाएं तो अदालतों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सकता है।
उपभोक्ता सरकार द्वारा उपलब्ध शिकायत संबंधी हेल्पलाइन का लाभ उठायें। कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एसके कौशल, सीएपी के मुख्य संरक्षक एसके जैन, अध्यक्ष एनसी राणा और सचिव वीके शर्मा, शिक्षाविद् शैलेश शर्मा और राकेश शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज कपूर, समाजसेवी मनीषा चौधरी और सीपी तंवर, सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। लगभग दो घंटे चले इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने उपभोक्ता अधिकारों को दर्शाती एक स्किट भी की। कार्यक्रम का अंत उपभोक्ताओं में सजगता प्रदान करने वाले एकल और संस्थानों को सम्मानित करके हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


