फरीदाबाद।
ओल्ड फरीदाबाद स्थित गाँव दौलताबाद में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की
मूर्ति को बचाने के लिए गाँव वासियों के धरने को आज चालीस दिन के बाद
गुडगांव मंडल आयुक्त डा. डी. सुरेश एवं हुडा प्रशासक यशेन्द्र सिंह के
आश्वासन के बाद के समाप्त कर दिया है। ज्ञात हो कि गत 25
सितम्बर को हुडा विभाग द्वारा गाँव दौलताबाद की शामलात देह जमीन पर लगी डा.
भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को हटाने की कवायद शुरू की गई। जो कि गाँव
वासियों के विरोध के चलते विफल रही। इस घटना के बाद गाँव वासियों को
प्रतिमा को हटाने का भय लगने लगा, जिसके चलते गाँव दौलताबाद निवासी
अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने धरना देकर डट गये और दिन रात वहीं पर जमे
रहे। इस दौरान फरीदाबाद के सभी सामाजिक संगठनो व दलित संस्थाओं ने गाँव
दौलताबाद वासियों के धरने पर जाकर समर्थन दिया। फरीदाबाद और पलवल के सभी
गाँवों के दलित समाज के मौजिज लोगों भी गाँव दौलताबाद वासियों के समर्थन
में उनके धरने पर आ गये। गाँव दौलताबाद के निवासियों ने डा.
भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को बचाने की गुहार केन्द्रीय राज्यमंत्री
कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद के
स्थानीय विधायक विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के राजनितिक सचिव दीपक मंगला एवं
होडल नगर परिषद के चैयरमेन राजगोपाल के सामने लगाई। इसके अलावा गुडगांव
मंडलायुक्त डा. डी. सुरेश, जिला उपायुक्त फरीदाबाद, हुडा प्रशासक तथा
अतिरिक्त जिला उपायुक्त के सामने भी बार बार अपनी मांग को रखा। आज
गुडगांव मंडलायुक्त डा. डी. सुरेश ने गाँववासियों को फरीदाबाद लघु सचिवालय
मे बैठक के लिए बुलाया। इस बैठक में गाँव के लगभग एक सौ लोगो ने हिस्सा
लिया। बैठक में हुडा प्रशासक यशेन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला उपायुक्त
जितेन्द्र दहिया एवं एसडीओ सर्वे संदीप दहिया विशेष रूप से मौजूद थे। इस
दौरान डा. डी. सुरेश ने गाँववासियों की मांगों को सुना और उन्हे सरकार से
जमीन दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होने गाँववासियों को विश्वास दिलाते हुए
कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को नही तोडा जायेगा, क्योंकि बाबा
साहब अम्बेडकर सिर्फ दलित समाज के ही नही बल्कि सर्व समाज के पुज्नीय नेता
थे जिन्होने अपना संपूर्ण जीवन देश की दशा सुधारने मे लगा दिया था। उनकी
प्रतिमा का अपमान करके किसी समाज की भावनाओं को ठेस पंहुचाने की मंशा सरकार
की नही हैं। वे स्वयं सरकार के सामने गाँव दौलताबाद वासियों की मांग को
रखेंगे और उन्हे जगह दिलवायेंगे ताकि बाबा साहब जैसे महापुरूष की प्रतिमा
को अपमानित होने बचाया जा सके और गाँववासियों की लम्बे समय से चली आ रही
अम्बेडकर भवन बनाने की मांग को पूरा किया जा सके। गुडगांव मंडलायुक्त डा.
डी. सुरेश के आश्वासन के बाद गाँव दौलताबाद निवासियों ने भी अधिकारियों को
धरना समाप्त करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया