DMRC to recruite 3400 personnels-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली मेट्रो में 3400 पदों पर होगी भर्ती

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 6:13 PM (IST)
दिल्ली मेट्रो में 3400 पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने तीसरे चरण को देखते हुए 3400 पदों पर भर्तियां निकाली है। ये पद दो वर्गो में हैं। इनमें सेक्शन ए एग्जीक्यूटिव पदों के लिए है जबकि सेक्शन बी नॉन एग्जीक्यूटिव के लिए। ए वर्ग में 44 पद हैं। इनकी नियुक्ति असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर विभिन्न विभागों में होगी। अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बी वर्ग में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर आदि के पद शामिल हैं। 1393 पद मेंटेनेंस विभाग के हैं। मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मेट्रो के तीसरे चरण से 5000 रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। इसमें से अभी सिर्फ 1200 पदों की भर्ती पूरी हुई है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement